सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सुशांत सुसाइड केस:ईडी एक्टिव, सुशांत के सीए से पूछताछ की; मुंबई पुलिस ने कहा- सुशांत के खाते से रिया के अकाउंट में रकम ट्रांसफर के सबूत नहीं मिलेमुंबई

सुशांत सुसाइड केस:ईडी एक्टिव, सुशांत के सीए से पूछताछ की; मुंबई पुलिस ने कहा- सुशांत के खाते से रिया के अकाउंट में रकम ट्रांसफर के सबूत नहीं मिले

यह फोटो सुशांत सिंह के मुंबई स्थित घर की है। 14 जून को पुलिस सुशांत के सुसाइड की खबर मिलने के बाद जांच के लिए पहुंची थी।
  • मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा- तीनों बहनों और पिता ने अपने बयान में पहले किसी पर शक नहीं जताया था
  • पटना के एसपी विनय तिवारी को मुंबई में क्वारैंटाइन किए जाने पर कमिश्नर बोले कि यह बृहन्मुंबई महानगरपालिका का मुद्दा है
  • अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच पर अब बिहार और मुंबई पुलिस आमने-सामने आ गई है। इस बीच, ईडी की टीम ने सुशांत सिंह राजपूत के सीए संदीप श्रीधर से पूछताछ की है। वहीं, मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा कि सुशांत के परिवार ने अपने बयान में पहले किसी पर शक नहीं जताया था। रिया चक्रवर्ती के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। उन्होंने इशारों में यह भी कहा कि बिहार पुलिस को इस मामले में जांच का अधिकार नहीं है।

    उधर, पटना के एसपी विनय तिवारी को मुंबई में क्वारैंटाइन किए जाने पर कमिश्नर ने कहा कि यह बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का मुद्दा है। बीएमसी के अफसर अपने हिसाब से इस मामले में काम कर रहे हैं। तिवारी रविवार को मुंबई पहुंचे थे। इस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, 'यह अच्छा नहीं हुआ। बिहार पुलिस सिर्फ अपना काम कर रही है। इसे राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

  • मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह इस मामले में कुछ चुनिंदा चैनलों से अपने बयान को शेयर कर रहे थे, इसको लेकर मुंबई में मीडिया का एक धड़ा नाराज भी बताया जा रहा है।

    पुलिस कमिश्नर सिंह ने सुशांत केस से जुड़ी 8 अहम बातें बताईं

    1. जांच जारी है, अब तक 56 बयान दर्ज : पुलिस ने अब तक 56 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। रिया चक्रवर्ती से दो बार पूछताछ की गई। फॉरेंसिक एक्सपर्ट, डॉक्टर्स की टीम को कंसल्ट किया गया है। बारीकी से जांच चल रही है। अभी तक हम रिजल्ट पर नहीं पहुंचे। नैसर्गिक मौत और संदेहास्पद मौत ये दोनों एंगल की जांच हो रही है।

    2. किसी ने हत्या का शक नहीं जताया : जांच के दौरान अभिनेता के घर पर मौजूद सभी लोगों के बयान 16 जून को दर्ज किए थे। इनमें उनकी बहनें और पिता शामिल हैं। यही नहीं उनके जीजा सिद्धार्थ और ओपी सिंह का बयान भी दर्ज किया गया था। किसी ने अपने बयान में हत्या का शक नहीं जताया था।

    3. मौत से चंद घंटे पहले सर्च की थीं अपने नाम से जुड़ीं खबरें: करीब एक महीने पहले सुशांत के मोबाइल की प्राइमरी फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आई थी। पता चला कि उन्होंने 14 जून को सुबह करीब 10:15 बजे गूगल पर अपना नाम सर्च किया था। कुछ आर्टिकल भी पढ़े और कुछ देर बाद अपना मोबाइल ब्राउजर बंद कर दिया। इसके चंद घंटों बाद उन्होंने फांसी लगा ली। वे गूगल पर अपने नाम से आर्टिकल सर्च करते थे, ताकि पता लगा सकें कि उनके बारे में क्या लिखा जा रहा है। गूगल पर बायपोलर डिसऑर्डर, स्किजोफ्रेनिया जैसी बीमारियों को भी सर्च करते थे।

    4. परिवार वाले फिर बयान दर्ज करने नहीं आए: हमनें उनकी बहनों को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वे नहीं आईं। सुशांत के पिता ने भी अपना बयान दिया था उनके सिग्नेचर हमारे स्टेटमेंट पर हैं। उन्होंने उस वक्त किसी पर शक नहीं जताया था।

    5. बिहार पुलिस की जांच पर: मुंबई ज्यूरिस्डिक्शन (अधिकार क्षेत्र) से बाहर जांच को लेकर कानूनी राय ली जा रही है। हमें नहीं पता क्या उनकी (बिहार पुलिस) जांच सही है। उन्हें जीरो एफआईआर दर्ज कर केस हमें ट्रांसफर करना चाहिए था। हमारी जांच सही दिशा में चल रही है। जैसा ओपिनियन आएगा, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

    6. दिशा सालियान के सुसाइड को लेकर: सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान पहले से किसी तनाव में थी। उसके सुसाइड केस की भी जांच चल रही है। यह भी जांच कर रहे हैं कि दिशा सालियान से जोड़ने का प्रयास करने की वजह से क्या सुशांत तनाव में थे।

    7. फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन: सुशांत का अकाउंट कोटक महिंद्रा बैंक में है। उनके खाते में 18 करोड़ रुपए जमा थे। इसमें से 4 करोड़ रुपए अभी भी हैं। हमने उनके सीए, बैंक, ऑफिस से इस बारे में बात की है। रिया के खाते में पैसे ट्रांसफर होने की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। पैसे किसके अकाउंट में ट्रांसफर हुए, इस बारे में जांच की जा रही है।

    8. सुशांत के घर पर पार्टी पर: सुशांत के घर पर 13 और 14 जून की पार्टी होने की बात अब तक जांच में सामने नहीं आई है। हमनें उसके फ्लैट के सीसीटीवी बरामद किए हैं। लेकिन, कोई पार्टी हुई थी, ऐसा एक भी सबूत नही मिला है। इसमें किसी राजनीतिक व्यक्ति के शामिल होने की जो बात सोशल मीडिया पर चल रही है, वह गलत है। हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं।

    सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ीं यह खबरें भी पढ़ सकते हैं:-

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthan Govt Crisis Live Update: कांग्रेस ने SOG में दर्ज कराई मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और 2 विधायकों के खिलाफ शिकायत

Rajasthan Govt Crisis Live Update: कांग्रेस ने SOG में दर्ज कराई मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और 2 विधायकों के खिलाफ शिकायतों Express timing Updated: 17 Jul 2020, 11:30:00 AM राजस्थान सरकार पर आए संकट (Rajasthan Government Crisis) के बाद शुक्रवार पल-पल घटनाक्रम बदल रहा है। कांग्रेस ने एक केंद्रीय मंत्री और दो विधायकों के खिलाफ एसओजी से शिकायत की है। सचिन पायलट (Sachin Pilot) विधानसभा स्पीकर से मिले नोटिस के खिलाफ राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) पहुंच गए हैं। पायलट गुट की याचिका पर दोपहर 1 बजे सुनवाई होनी है, वहीं स्पीकर (Rajasthan Vidhansabha Speaker) को नोटिस का जवाब देने के लिए शाम 5 बजे तक का वक्त दिया। जयपुर हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर ऑडियो क्लिप जारी करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और  सचिन पायलट  खेमे के दो विधायकों की शिकायत एसओजी से की है। मुख्य सचेतक महेश जोशी की ओर से ये शिकायत पेश की गई है। इससे पहले दोनों विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। होटल फेयरमोंट में हॉर्स ट्रेडिंग के मसले ...

आयुर्वेदिक काढ़ा अंदरूनी शक्ति बढ़ाने के लिए

मित्रों बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आजकल कई जगहों पर जो लोग घबराकर अपनी सर्दी-खांसी होने पर जांच करवाने जा रहे हैं तो उन्हें कोरोना पॉजिटिव बताया जा रहा है। इसलिए कृपया सही प्रामाणिक लैबोरेट्रीज या सरकारी अस्पतालों में हीं जांच करवाएं अथवा जाँच के चक्कर में न पड़ कर स्वयं तीन तरह के जाँच घर पर करें, जो निम्नलिखित है :- 👇 1. कोई सुंगंधित फूल को सूंघे,अगर सुगंध (खुशबू) मिल रही है तो आप निगेटिव है, क्योंकि कोरोना संक्रमण में सूंघने (घ्राण) संवेदना समाप्त हो जाती है। 2. गुड़ खाएं.. अगर मीठा लगे तो आप निगेटिव है क्योंकि कोरोना संक्रमण में खाने का टेस्ट नहीं मिलता, स्वाद संवेदना भी कम हो जाता है। 3. 30 सेकेंड तक स्वास रोकें क्योंकि कोरोना पॉज़िटिव होने पर 10 सेकेंड भी स्वास रोकना मुश्किल हो जाएगा। अगर आप 30 सेकंड तक आराम से स्वास रोक पाते हैं तो आप कोरोना नेगेटिव है। और अगर गले में प्रॉब्लम/परेशानी/खराश लगे तो दिन भर में 5-6 गोलकी (काली मिर्च)  चूसें..इसे चबा कर नही खाएं। और ठंढा पानी और ठंडी चीज बिल्कुल नहीं इस्तेमाल करें। ग़र्म पानी पिएं, गर्म पानी नमक बीटाडीन से गरारे करते रहे...

वीडियो: भाजपा के संबित पात्रा ने डिबेट में पूछा कि कांग्रेस नेताओं के परिजन के नाम, तो पवन खेड़ा का जवाब- मोदी जी के ससुर का नाम बताएं?

वीडियो: भाजपा के संबित पात्रा ने डिबेट में पूछा कि कांग्रेस नेताओं के परिजन के नाम, तो पवन खेड़ा का जवाब- मोदी जी के ससुर का नाम बताएं?  कांग्रेसी नेता ने इसके साथ ही बीजेपी प्रवक्ता को हिदायत दी कि जो लोग राजनीति में नहीं हैं, उनके नाम राजनीतिक बहस में नहीं घसीटने चाहिए। ऑनलाइन Express timing नोएडा | Updated:  BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक टीवी न्यूज डिबेट के दौरान Congress नेताओं के परिजन के नाम का जिक्र कर दिया, जिस पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा बुरी तरह भड़क उठे। उन्होंने भी पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ससुर का नाम पूछ लिया। खेड़ा ने इसके अलावा कुछ और भी सवाल दागे, जिससे भाजपा नेता चर्चा के दौरान चुपचाप उनकी बात सुनते रहे। यह मामला हिंदी चैनल ‘आज तक’ के शो से जुड़ा है। एंकर रोहित सरदाना के साथ बहस के दौरान ये दोनों पैनलिस्ट मौजूद थे। पात्रा ने अपनी बात रखी थी और उसी दौरान कांग्रेसी नेताओं के परिजन के नाम का जिक्र किया था।